कौशाम्बी, जनवरी 31 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बजहा राला गांव तेरहवीं में जा रहे दो युवकों की शुक्रवार को पिटाई की गई। हमलावरों ने कार्यक्रम में पहु़ंचकर माहौल खराब कर दिया। आयोजकों के साथ भी अभद्रता की। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बजहा राला निवासी फूलचंद्र पुत्र राम खेलावन ने बताया कि शुक्रवार को उसके घर पर तेरहवीं का कार्यक्रम था। रिश्तेदार बाबूलाल निवासी बम्हरौली व वीरेंद्र सरोज निवासी कोड़र थाना मंझनपुर कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। गांव पहुंचने पर उनका पड़ोसी हुमेद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस वक्त मौके पर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर ममाला शांत करा दिया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद हुमेद ने अपने पिता पप्पू, मां और परिवार के चूने के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुं...