बोकारो, फरवरी 14 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। तेनु-बोकारो नहर मार्ग सड़क चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं सात पुल निर्माण कार्य अब युद्धस्तर पर जारी है। सर्वप्रथम पिछरी से तेनुघाट तक सड़क की उबड़-खाबड़ मार्ग को समतल कर चौड़ीकरण के लिए किनारे गड्ढा किया गया। वहीं गड्ढे को अन्य स्थल से मिट्ठी लाकर भरने का काम किया जा रहा। इसके अलावा तेनुघाट से पिछरी तक की सड़क के बीच प्रस्तावित सात पुल का भी निर्माण किया जाना है। जैसा कि देखा जा रहा है कि नहर रोड की पूर्व की पक्की ढलाई को मशीन के जरिए तोड़ा जा रहा है। अभी यह कार्य अंगवाली उत्तरी की काशीटांड़ में जारी है। जबकि सड़क चौड़ीकरण को लेकर अन्यत्र से मिट्टी हॉलपेक से लाकर सड़क किनारे भर कर चौड़ीकरण कार्य अंगवाली उत्तरी क्षेत्र के करीब पहुंच गया है। प्रतिनियुक्त कर्मियों ने बताया कि सड़क मिट्टी डालने पश्चात ऊपर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.