बोकारो, जुलाई 12 -- बेरमो, प्रतिनिधि। एशिया महादेश में प्रसिद्ध कच्चा तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ रहा है। इस साल डैम का जलस्तर तीसरी बार बढ़ा है। बारिश के बीच जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति जारी है। शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक डैम का जलस्तर 850.20 फीट दर्ज किया गया है। डैम के कुल नौ गेट खुले हुए हैं। इसमें सात रेडियल गेट (मेन फाटक) और दो अंडर स्लुइस गेट (मिनी फाटक) शामिल है। स्थिति पर तेनुघाट बांध प्रमंडल लगातार नजर बनाए हुए है। मालूम हो कि इस डैम में कुल 10 रेडियल गेट और 8 अंडर स्लुइस गेट हैं। वहीं स्टोरेज क्षमता 865 फीट है जबकि डेंजर जोन 852 फीट है। वहीं यह डैम 17634 एकड़ में फैला हुआ है। वहीं डैम से 27748 क्यूसेक/क्यूबिक मीटर प्रति सेकेंड जल प्रवाह दामोदर में हो रहा है। ऐसे में नदी अंगड़ाई लेने लगी है। तटीय इलाकों में प्रशासन की ओर से अलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.