बोकारो, दिसम्बर 31 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत तेनुघाट डैम से बीते 27 दिसंबर को बाइक चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया। गोमिया थाना ओपी तेनुघाट में दर्ज कांड संख्या 125/25 के आलोक में एसपी व एसडीपीओ के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया था। तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, एस आई मनोज तिर्की, कुलदीप कुमार राम, श्रीकांत द्रवे एसआई गांधीनगर, गांधीनगर एवं तेनुघाट के सशस्त्र बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त गोमिया के साड़म निवासी संदीप प्रसाद के पुत्र बिटू कुमार (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। इसकी निशानदेही स्थान पर छापामारी करने पर चोरी की बाइक संख्या जेएचजीरो9एजी 8647 बरामद की गई। ओपी प्रभारी ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.