बोकारो, अक्टूबर 5 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। वरीय अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट किया गया। जिला जज प्रथम फहीम किरमानी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा व महासचिव वकील प्रसाद महतो सहित अधिवक्तागण शामिल थे। जिला जज प्रथम ने कहा कि दिवंगत सिन्हा लगभग 40 वर्षों से तेनुघाट में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। वे लगभग 77 वर्ष की आयु के थे। उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं। इससे पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। कहा कि दिवंगत सिन्हा बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ ...