बोकारो, फरवरी 22 -- तेनुघाट में शनि मंदिर निर्माण कार्य के बीच खिचड़ी भोग तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट न्यू बस स्टैंड में शनि महाराज का मंदिर निर्माण कार्य कई माह से चल रहा है। वहीं प्रत्येक शनिवार को काफी भीड़ होती है। वहीं इस निर्माण कार्य में स्थानीय जनों के अलावा मुख्य रूप से लखन वर्मा का काफी योगदान है। प्रत्येक शनिवार को तेनुघाट और उसके आसपास के व्यक्तियों के द्वारा खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। भोग के समय एसडीओ मुकेश मछुवा, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंसस अजीत कुमार पाण्डेय, जिप सदस्य माला कुमारी, लाल बहादुर शर्मा, सीताराम मुर्मू व लखन वर्मा सहित तेनुघाटवासी मौजूद रहते हैं। तेनुघाट और आसपास के लोग लखन वर्मा के इस पुनीत काम के लिए बधाई दे रहे हैं और भगवान के प्रति उनकी आस्था को सराहा जा रहा है। मंदिर के ...