बोकारो, नवम्बर 29 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। बेरमो अनुमंडल मुख्यालय स्थित तेनुघाट डैम में तेनुघाट तीन नंबर घाट में लगभग 6 लाख मछलियों का संचयन किया गया। यह पहल मत्स्य विभाग द्वारा स्थानीय जलाशयों में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और मत्स्यपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया। विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो, बीस सूत्री के गोमिया प्रखंड अध्यक्ष लुदु मांझी, जिला मत्स्य पदाधिकारी नीलम सरोज एक्का तथा मत्स्य प्रसार पदाधिकारी त्रिलोक कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से मछलियों का संचयन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि संचयन से क्षेत्र में मछली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। संचयन के दौरान विशेषज्ञों ने मछली बीज की गुणवत्ता और पानी की स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.