बोकारो, फरवरी 21 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट स्थित अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 91 सदस्यों में से 88 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतगणना के बाद संघ का अध्यक्ष भुनेश्वर यादव चुने गए। जिन्होंने कुल 54 मत प्राप्त किया और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार अंबष्ट को 34 मत मिला। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए इरफान अंसारी चुने गए जिन्हें 43 मत मिला जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रकाश कुमार सिंह को 32 मत एवं बहादुर नायक को 11 मत मिला। ज्ञात हो कि अधिवक्ता लिपिक संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद में राजीव कुमार झा ऊर्फ बबलू, सचिव पद में जलेश्वर रविदास, सहायक सचिव पद में अधीर चंद्र शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य पद में बैकुंठ प्रजापति निर्विरोध चुने जा चुके हैं। चुनाव पर्यवेक्षक अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि चुनाव शा...