धनबाद, फरवरी 5 -- सिजुआ। धनबाद में झामुमो के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर मोर्चा समर्थक रतिलाल टुडू के नेतृत्व में तेतुलमारी शक्ति चौक से जुलूस निकाला गया। इसके पूर्व आदिवासी युवकों ने अपनी परंपरिक वेशभूषा पहनकर ढोल-नगाड़ा के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। जुलूस में मोर्चा के वरीय नेता रतिलाल टुडू, सनातन सोरेन, बिरजू सोरेन, शिबू मांझी, प्रफुल्ल मंडल, मनमोहन टुडू, महावीर हांसदा, लखन टुडू, उमेश टुडू आदि शामिल थे। चित्र परिचय-4 कतरास 1 जुलूस में शामिल रतिलाल टुडू व अन्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...