धनबाद, जनवरी 13 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सोमवार की दोपहर राजगंज-सिजुआ मार्ग पर तेतुलमारी तिलाटांड़ के समीप मिट्टी लदा एक हाइवा पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार खलासी घायल हो गया। वहीं हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से पलटे हुए हाइवा को हटाया गया। खलासी को अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा तिलाटांड़ से धनबाद की ओर जा रहा था। सड़क की गोलाई पर पहुंचते ही वाहन असंतुलित होकर पलट गया। चालक वाहन से कूदकर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.