धनबाद, मार्च 19 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ क्षेत्र के तेतुलमारी कोलियरी स्थित बीसीसीएल की कांटा घर परिसर में सोमवार की देर रात अपराधियों ने छह ट्रकों से करीब बारह सौ लीटर डीजल लूट लिया। सभी ट्रक 16 मार्च से कोयला की लोडिंग के लिये कांटा परिसर में पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह तेतुलमारी कोलडंप के असंगठित मजदूरों ने इस घटना को लेकर कांटा परिसर में काफी हंगामा मचाया। डिस्पेच कार्य को बाधित कर दिया गया। डियूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों के खिलाफ असंगठित मजदूरों व ट्रक के चालकों ने जमकर नारेबाजी की। डियूटी पर तैनात सीआईएसएफ पर आरोप लगाया गया कि 24 घंटे रहने के बावजूद इस प्रकार की घटना आये दिनों होते रहती है। इस संबंध में तेतुलमारी थाना, बीसीसीएल प्रबंधन व बल के कमांडेंट को पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। इसके पूर्व भी सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.