गाजीपुर, जनवरी 13 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के आखिरी छोर पर बसे तेतारपुर गांव और वाराणसी जनपद के धौरहरा को जोड़ने के लिए गोमती नदी घाट पर प्रस्तावित पक्के पुल के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने पुल निर्माण से पूर्व आवश्यक मिट्टी की जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके तहत गोमती नदी के दोनों तटों के साथ-साथ बीच की जलधारा में लगभग 175 फीट गहराई तक बोरिंग कर दलदली स्थिति और मिट्टी की क्षमता का परीक्षण किया जा रहा है। यह जांच प्रक्रिया लगभग दस दिनों तक चलेगी। इससे पहले विभाग पुल और उसके एप्रोच मार्ग के लिए तीन दिनों तक टोपोग्राफिकल सर्वे किया जा चुका है, जिससे स्थल की भौगोलिक संरचना का आकलन किया गया। प्रस्तावित पुल वाराणसी और गाजीपुर की सीमा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग होगा। पुल निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.