गाजीपुर, मई 26 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर विकासखंड का तेतारपुर गांव आज भी विकास कार्यों से अछूता है। गांव में आजादी के बाद ग्राम प्रधान का चुनाव तो कराया जा रहा है, लेकिन आज तक पंचायत भवन नहीं बन पाया है। इससे गांव में नियुक्त सेक्रेटरी भी नहीं आते हैं। आजादी के पहले के गांव तेतारपुर में आज तक विकास की किरणें नहीं पहुंची हैं। गांव में सरकारी अस्पताल, तेतारपुर गांव मौजा गौरहट में जूनियर स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र के अलावा पंचायत भवन भी नहीं बना है। गौरहाट की लगभग एक हजार आबादी अपने निजी कार्यों की दिनचर्या व बच्चों की पढ़ाई को नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। गांव में काफी मशक्कत के बाद वर्ष 2019 में संपूर्ण रूप से बिजली पहुंच तो गई लेकिन आज भी जर्जर पोल व तार के सहारे आपूर्ति की जा रही है। गांव में सरकारी अस्पताल न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.