रांची, मार्च 21 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के तेतला गांव के हरि मंदिर परिसर में 22 मार्च से 31 मार्च तक अखंड हरिनाम नवकुंज महायज्ञ का आयोजन होगा। नौ दिवसीय हरिनाम कीर्तन एक साथ नौ मंदिरों में किया जाएगा। कीर्तन समिति ने इसके आयोजन की तैयारी कर ली है। नवकुंज आयोजन समिति के अध्यक्ष विदेशी महतो के साथ संरक्षक भजोहरि महतो, रामदास राय, विशेश्वर महतो, महादेव महतो आदि सदस्यों के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह राढू नदी से पवित्र जल कलश में लेकर कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने नौ मंदिरों में कलश की स्थापना की। शनिवार की सुबह अखंड हरिनाम कीर्तन शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.