रांची, मार्च 31 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। तेतला गांव के राधेग्राम में आयोजित नवकुंज अखंड हरिनाम कीर्तन के जागरण की रात श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दूरदराज के लोग राधेग्राम पहुंचकर स्थापित श्रीराधा-कृष्ण की प्रतिमा पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर रहे थे। 58 कीर्तन मंडली द्वारा नौ हरि मंदिर में एक साथ कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण की प्रतिमा पर आस्था के शीश नवाएं। मंदिर के पुजारी ने लगातार नौ दिनों तक राधाकृष्ण की पूजा की गई। इस दौरान मेला का आयोजन भी हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष विदेशी महतो, महादेव महतो, भूपेन भगत, भजोहरि महतो, रामदास राय, शुभम सिंह मानकी और मनोज मुंडा आदि विधि व्यवस्था में लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.