चतरा, जनवरी 31 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तेतरिया मोड़ से हर तक कालीकरण रोड की स्थिति जर्जर लोगों को आने जाने में असुविधा हो रही है। रोड की स्थिति इतना जर्जर है कि रोड पर सिर्फ गति और धूल ही नजर आ रहा है जिसके कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और लोग जान जोखिम में डालकर आने जाने को विवश है। रोड़ में बड़े बड़े गड्ढे हो गया है और रोड पर गिट्टी बाहर निकल आया है। जिसके कारण दो पहिया वाहनों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में सिजुआ पंचायत के मुखिया सुनीता कुमारी ने बताई कि इस जर्जर रोड़ का जीर्णोद्धार कार्य को लेकर कई बार जिला प्रशासन सांसद विधायक इसके पहले राज्य के मंत्री रहे जो वर्तमान में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता को अवगत कराया गया परंतु आज तक किसी भी जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की ओर से इस जर...