औरंगाबाद, फरवरी 6 -- नवीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप सोन नदी से 105 लीटर देशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बरामद शराब को जब्त कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब के आधार पर अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। माली में दो गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार नवीनगर, संवाद सूत्र। माली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ईटवां गांव निवासी सरोज कुमार और सुजीत कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट निर्गत था...