लातेहार, दिसम्बर 31 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत संचालित सीसीएल की तेतरियाखाड़ कोलियरी में हाइवा वाहन के माध्यम से कोयला ढुलाई के प्रस्ताव को लेकर स्थानीय ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ट्रक मालिकों एवं लिफ्टरों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कृष्णा प्रसाद साहू ने की, जबकि सभा का संचालन संतोष यादव ने किया। बैठक में बसिया पंचायत,बालूमाथ,लातेहार एवं पांकी क्षेत्र के ट्रक मालिक व लिफ्टर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा आगामी 30 दिसंबर से तेतरियाखाड़ कोलियरी से पीएनएमपीएल कंपनी को हाइवा वाहन के जरिए कोयला ढुलाई कराने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय का उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कड़ा विरोध किया। ट्रक मालिकों ने स्पष्ट कहा कि तेतरियाखाड़ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.