लातेहार, दिसम्बर 17 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल द्वारा संचालित राजहरा परियोजना के तेतरियाखांड कोल परियोजना में तैनात होमगार्ड सुरक्षा कर्मी ने मारपीट और जातिसूचक गाली गलौज का आरोप दो लोगों पर लगाया है। कर्मी ने अपने आवेदन में कहा है कि तेतरियाखाड़ कोल परियोजना में होमगार्ड सुरक्षा कर्मी के पद पर मैं मोहन कुमार भोगता कार्यरत हूं। 14 दिसंबर की रात करीब 8 बजे ड्यूटी पोस्ट पर तैनात थे। इसी दौरान गिरधारी यादव और बालकिशुन यादव,दोनों निवासी नगड़ा,हमारे ड्यूटी पोस्ट पर पहुंचकर हमारे साथ मारपीट करते गाली गलौज करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल सीसीएल के अपने वरीय पदाधिकारी को दी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की,लेकिन सीसीएल प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।...