गुमला, फरवरी 5 -- बसिया प्रतिनिधि बसिया प्रखंड के तेतरा पहाड़टोली में बुधवार को प्रदान संस्था के सहयोग से जैविक खाद-दवा उत्पादन केंद्र की शुरुआत की गई। केंद्र का उद्घाटन पंचायत मुखिया रतिया उरांव ने फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि रासायनिक खाद और दवाइयों की दुकानें हर जगह मिल जाती हैं, लेकिन जैविक खाद-दवा के लिए किसानों को भटकना पड़ता है। अब इस बीआरसी केंद्र से किसानों को स्थानीय स्तर पर जैविक खाद और दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।उन्होंने बताया कि इस केंद्र में उद्यमी कार्यकर्ता सरिता मिंज और शांति मिंज कार्यरत हैं, जो जैविक खाद-दवा के निर्माण और किसानों को उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगी। जैविक खाद-दवा कम लागत में तैयार होती है और इससे मिट्टी की उर्वर शक्ति भी बनी रहती है।उद्घाटन के साथ किसानों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें जीवामृत, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.