बस्ती, दिसम्बर 11 -- बस्ती। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में एएसडीडी श्रेणी में भेजे गए गए 10 हजार 500 मतदाता मिल गए हैं। उन्हें मतदाता सूची में वापस कर दिया गया है। अब कुल 19 लाख 430 मतदाताओं में से 83.5 प्रतिशत मतदाता सूची ट्रेस होकर मूल सूची में शामिल हो गए हैं। एएसडीडी मतदाताओं का प्रतिशत 18.05 प्रतिशत से घटकर 17.5 प्रतिशत हो गया है। बस्ती में एक दिन पहले अबसेंट, शिफ्टेड, मृतक, डबल व अन्य श्रेणी के मतदाताओं की संख्या तीन लाख 43 हजार 81 थी। बुधवार को यह संख्या घटकर तीन लाख 32 हजार 604 हो गई। मृतक मतदाताओं के नाम फीड 130 मतदाता जांच के दौरान जीवित मिल गए। उनकी श्रेणी बदल कर मूल मतदाता सूची में शामिल कर दिया गया। इसी प्रकार अबसेंट छह हजार मतदाता खोज अभियान मिले। परमानेंट शिफ्टेड 2100 मतदाता खोज लिए गए। अलबत...