बलिया, जनवरी 29 -- बलिया, संवाददाता। जनपद में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। लोग बरसात होने का कयास भी लगा रहे हैं। अचानक मौसम में हुए परिवर्तन से ठंड बढ़ गयी है। वैसे गेहूं की खेती करने वाले किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप निकलने से लोग गर्मी महसूस कर रहे थे। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में अचानक बदलाव हो गया। इसका असर यह हुआ कि तापमान एक बार फिर गिरने लगा। पहाड़ों पर वर्फबारी और मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हुई बरसात के चलते ठंड और गलन बढ़ रही है। गुरुवार को धूप निकली जरुर, लेकिन तेज पछुआ हवा के चलते वह बेअसर साबित हुई। शाम को बर्फीली हवाओं के चलते शहर-बाजार में जल्दी सन्नाटा पसर गया। लोगों का कहना है कि एक-दो दिनों के अंदर बरसात होने की उम्मीद है। बारिश से गेहूं और साग-सब्जी की कुछ फसलों को फ...