उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव। पिछले तीन दिनों से छाई गहरी धुंध बुधवार को करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज हवा के साथ हल्की छंट गई। धुंध कम होने के बाद दिन में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन ठंडी हवा के चलते गलन और सर्दी का असर और बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट के आसार बने हुए हैं। जिले में बुधवार की शुरुआत घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के साथ हुई, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त नजर आया। जरूरी कामों और दफ्तरों के लिए निकलने वाले लोग ठिठुरते हुए घरों से बाहर निकले। आसमान में कोहरे की चादर छाए रहने और सर्द हवाओं के कारण न सिर्फ लोग, बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता कम रही, जिससे वाहनों और रेलगाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.