अररिया, मई 21 -- रानीगंज नगर पंचायत के कई जगहों पर भीषण जलजमाव रानीगंज। एक संवाददाता। बीते दो तीन दिनों से हो रही आंधी तूफान के कारण जहां कई पंचायतों में दर्जनों लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए। वहीं अब क्षेत्र के कई ग्रामीण व नगर पंचायत क्षेत्र के कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। खरहट पंचायत के गितवास बाजार से सिमराहा जाने वाली सड़क में कई जगहों पर जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोशकापुर, बेलसरा, परिहारी आदि कई पंचायतो के निचले इलाकों में जलजमाव होने लगा है। नगर पंचायत क्षेत्र कई जगहों पर पिछले एक दशक से लोग जलजमाव का दंश झेल रहे हैं। इस जलजमाव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार सड़क जाम, प्रदर्शन व वोट का बहिष्कार तक किया लेकिन नेता व अधिकारी जलजमाव की समस्या का निदान के बजाय लोगों पर ही कार्यवाई कर चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.