पाकुड़, अगस्त 8 -- लिट्टीपाड़ा। एसं थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा डहारटोला में गुरुवार को तेज हवा व बारिश के कारण एक घर में बड़ा आम पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। कोई भी जानमाल की छती होने कि खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार डहारटोला निवासी डुगरू टुडू के घर में एक बड़ा आम पेड़ गिर गया। जिससे घर पुरी तरह क्षतिग्रत हो गया। वहीं डुगरू टुडू ने बताया कि हम सह परिवार खेत में काम करने गए हुए थे। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के कारण मेरा घर में आम का पेड़ गिर गया। जिससे घर पुरी तरह क्षतिग्रत हो गया। जानमाल कि छती नहीं है। घर क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित का हजारों की नुकसान हुई है। पीड़ित सहपरिवार प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...