अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में लड़खड़ा रही बिजली व्यवस्था मंगलवार को मौसम के बिगड़े मिजाज से बेपटरी हो गई। आधा शहर घंटों अंधेरे में डूबा रहा। हवा के झोंकों के चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं फॉल्ट हुए तो कई क्षेत्रों में फेज उड़ गया। विभागीय टीमें शिकायतों से रात तक जूझती रहीं। लेखराज नगर मोहल्ला, समद रोड, सेंटर प्वाइंट और आगरा रोड के समीप स्थित प्रयाग विहार क्षेत्र में बिजली का एक फेज उड़ गया, जिसके कारण इन इलाकों में आपूर्ति आंशिक रूप से ठप हो गई। वहीं, जलालपुर डी सेंटर की 33 केवी लाइन में दो फेज हो जाने से संबंधित क्षेत्रों की बिजली पूरी तरह गुल हो गई। सारसौल क्षेत्र में भी तेज हवा के कारण 33 केवी लाइन फेल हो गई, जिससे वहां घंटों तक अंधेरा छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.