बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती। सुबह के समय जहां ठंड हवाओं से मौसम सुखद हो गया, वहीं कुछ ही घंटे बाद निकली धूप से अचानक मौसम में गर्मी आ गई। हवा चलने से कुछ राहत जरूर रही। सुबह पांच बजे तेज हवा चलने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बारिश का असर देखा गया। बारिश के बाद जगह-जगह सड़क व गलियों में पानी लग गया। सुबह लगभग नौ बजे तक अचानक मौसम साफ हो गया और आसमान में तेज धूप निकल आई। कुछ दिनों के अंतराल पर हो रही बारिश का प्रभाव गेहूं की फसल पर भी पड़ा है। अभी भी कुछ किसानों का गेहूं जहां खेत में खड़ा हैं, वहीं कुछ लोगों का गेहूं का बोझ खेतों में पड़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से हो रही धूप के बाद जहां दवाईं की उम्मीद बनी थी, फिर एक बार शनिवार को हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी हैं। एक बार फिर फसल भीगने के बाद किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.