जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में पिछले दो दिन में तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार शाम को हुई झमाझम बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। वहीं, लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। किसानों को भी फसलों की सिंचाई से अगले दो-तीन दिन तक के लिए राहत मिली है। शुक्रवार को शाम 4 बजे से आसमान में घने बादल छा गए और अंधेरा हो गया। सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन आवागमन कर रहे थे। 4.30 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 25 मिनट तक बिना रुके झमाझम बारिश होती रही। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश कम भी हुई। शाम 5.30 बजे तक औसतन करीब आठ मिमी. बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बिजली भी चमक रहे थे। हालांकि, बारिश की चेतावनी दो-तीन दिनों पहले से ही दी जा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, 22 एवं 23 मार्च को भी पूर्वी सिंहभ...