गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बुधवार को आसमान में गहरे काले बादल छाने की संभावना है।दिनभर बूंदाबांदी हो सकती है और दिन का अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में इजाफा होने की संभावना है। तेज रफ्तार से धूलभरी आंधी भी चल सकती है। मौसम विज्ञानी केसी पाण्डेय के अनुसार जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश होते हुए तिब्बत की तरफ सरक रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी के मौसम में बुधवार को बदलाव होने की संभावना है। अनुमान है कि बुधवार को गरज के साथ हल्की बौछारें गिरेंगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चलेगी। बूंदाबांदी के बाद सर्द हवाओं का प्रवेश होगा, जिससे ठंडक बढ़ जाएगी। गोरखपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.