फतेहपुर, जनवरी 27 -- फतेहपुर। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार को दिनभर तेज हवाओं के साथ धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। पूरवी दिशा से आई हवाओं ने वातावरण में नमी बढ़ा दी, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी का अहसास बना रहा। दोपहर में जहां धूप खिली रही, वहीं बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। मौसम विभाग ने मंगलवार की रात से बुधवार को बारिश होने की सम्भावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही हवाओं की रफ्तार बढ़ने से लोग मौसम में बदलाव को साफ तौर पर महसूस करते रहे। खासकर सुबह-शाम घर से निकलने वालों को हल्की सर्दी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पूरवी हवाओं के सक्रिय रहने के कारण बादलों की आव...