बागपत, अगस्त 6 -- बागपत में सोमवार की रात तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई, मगर बिजली लाइनों में जगह-जगह फाल्ट बन गए। जिसके चलते 35 से अधिक गांव रात के समय अंधेरे में डूबे रहे। मंगलवार की सुबह विभागीय लाइनमैनों ने फाल्ट दुरूस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की। वहीं, बगैर बिजली रातभर लोग परेशान बने रहे। बागपत में सोमवार की रात तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। करीब दो घंटे तक कभी तेज, तो कभी मध्यम बारिश होती रही। जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, तेज हवा के साथ हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया। बागपत शहर से लेकर जिलेभर के 35 गांवों की बिजली गुल हो गई। बागपत शहर की बिजली तो विभागीय लाइनमैनों ने रात में ही सुचारू करा दी, लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.