उरई, अप्रैल 21 -- उरई। सूरज की तल्खी से लगातार तापमान बढ़ रहा है। जिससे लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। रविवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे उमस भरी गर्मी के चलते तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रहा। कई दिनों से गर्मी में बढ़ोतरी होती जा रही है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार सुबह ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट रही, लेकिन जैसे-जैसे सूर्य देव आसमान में चढ़ते रहे वैसे-वैसे गर्मी बढ़ती गई। दोपहर में तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज धूप के कारण आम दिनों की तरह सड़कों पर चहल-पहल नहीं रही और दुकानों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग गर्मी से बचने के लिए अंगोछा, छाता या टोपी का सहारा लिए रहे या फिर गर्मी से बचने के लिए कूलर और एसी का सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.