मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- शुक्रवार देर रात 8:45 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवाएं चलने लगी। आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने और बादलों की गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं खेत में खड़ी गेहूं फसलों को काफी नुकसान होने का अनुमान है। इससे किसान भी चितिंत नजर आए। शुक्रवार को दिन में अत्यधिक गर्मी से लोग काफी परेशान थे। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश जारी रही।बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी है। अनेक स्थानों पर खेतों में गेहूं की कटाई भी हो रही है। शुक्रवार की देर शाम बारिश होने से किसानों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। किसान की खेत में कटी हुई फसल बारिश के कारण खराब होने का अधिक संभावना है, वही खेत में तैयार खड़ी फसल तेज हवा वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.