चम्पावत, जून 30 -- पाटी। विकास संघ नगर पंचायत का गठन किया है। सर्वसम्मति से सूबेदार मेजर तेज सिंह बिष्ट को अध्यक्ष बनाया गया। संगठन का मुख्य उद्देश्य पाटी नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों का विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। पाटी रामलीला मैदान में विकास संघ नगर पंचायत का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजेन्द्र सिंह लडवाल और बहादुर सिंह मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया। पीताम्बर गहतोड़ी को महामंत्री, आनन्द सिंह मेहता को सचिव, जगदीश टकवाल को कोषाध्यक्ष, प्रयाग दत्त उपाध्याय को उप कोषाध्यक्ष और सुरेश चंद्र गहतोड़ी, सुरेश चंद्र भट्ट, नवीन राम,गोपोश पचौली को संगठन मंत्री बनाया। इसके अलावा महेश चंद्र गहतोड़ी और महेश चंद्र जोशी को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...