लोहरदगा, नवम्बर 15 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के उपनगरीय क्षेत्र कैमो पतराटोली में मुख्य सड़क पर शनिवार शाम दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें रांची जिले के बुढमू थाना के उसकु गांव निवासी महावीर उरांव के 18 वर्षीय पुत्र आनंद उरांव, पुंदाग रांची के जान सोय का 23 वर्षीय पुत्र सोनल सोय को गंभीर चोटे आयी हैं। इनके अलावा तीन अन्य लोग जो बाइकों पर सवार थे, घायल हुए हैं। घायलों को ऊपर चौकीदार दफादार पंचायत के जिला अध्यक्ष शमसुल अंसारी ने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी कार से सदर अस्पताल पहुंचाया। अन्य तीन का इलाज प्राइवेट अस्पताल में हो रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...