चतरा, नवम्बर 30 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया सुभाष चौक में शनिवार रात 11 बजे टंडवा रोड से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा वाहन संख्या जेएच02बीटी3129 ने हजारीबाग रोड से आ रहे बोलेरो पिकप वाहन संख्या डब्लुबी65जी 0176 को टक्कर मार दिया। जिसमें पिकप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उक्त हाइवा ने तेज गति में ही सुभाष चौक के बिच में बने चबुतरा को भी टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। हलांकि बोलेरो पिकप में जो चालक एवं एक अन्य व्यक्ति बैठे थे, दोनों सेफ्टी बेल्ट लगा रखे थे। जिस कारण वे लोग बच गए। रात के समय का फायदा उठाकर चालक हाइवा को लेकर भाग निकला। बाद में रात्रि गस्ती में तैनात बाईक पेट्रोलिंग में तैनात चौकिदारों ने पिछा कर हर्षनाथपुर के समीप हाइवा को पकड़ा। हलांकि पेट्रोलिंग बाईक को पिछे आते देख हाइवा चालक जंगल के समीप वाहन खड़ा कर खुद जंगल की ओर...