नोएडा, दिसम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली अंतर्गत वैदपुरा निवासी 40 वर्षीय अधिवक्ता अमित किसी काम से घर से बाइक पर निकले थे। सूरजपुर क्षेत्र में भट्टा गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वकीलों ने हादसे के लिए भारी वाहनों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। अमित अपने पीछे दो नाबालिग बेटे छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर ...