मिर्जापुर, दिसम्बर 16 -- नरायनपुर (मिर्जापुर)। जिले के अदलहाट थाना अन्तर्गत नरायनपुर ओवरब्रिज से पहले सिकिया गांव के सामने सोमवार को देर शाम उसी गांव के निवासी बल्लू यादव आयु 80 वर्ष की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन बाईपास पर छोड़कर फरार हो गया। बल्लू यादव पुत्र स्व. रामनाथ यादव निवासी सिकिया से किसी काम से साइकिल से बाजार गये थे। वह शाम को घर वापस लौटते समय वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रही तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर परिजन घायल बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। नरायनपुर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी पर खड़ा करा लिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को कोई संतान नहीं है। उन्होंने अपने भाई क...