कानपुर, दिसम्बर 1 -- मौसम का मिजाज न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, सामान्य से काफी कम दिन के तापमान में भी आई कमी, अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री रहा 30 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं, तूफान 'दित्वा' का रहा असर 5.2 डिग्री के साथ मेरठ की रात सूबे में सबसे सर्द, मुरादाबाद का दिन रहा सबसे ठंडा कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चक्रवाती तूफान 'दित्वा' के असर से तेज और सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे दिन-रात का तापमान गिर गया। दिन का पारा 25.3 और रात का तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ने की संभावना है। चक्रवाती तूफान दित्वा का सीधा असर तो उत्तर प्रदेश में नहीं पड़ा लेकिन ऊंचाई वाले बादल और तेज हवाओं ने काफी असर डाला। दिन-रात चलीं तेज सर्द हवाओं के चलते रात का तापमान 10 डिग्री से घटकर 7.7 डिग्र...