कानपुर, मार्च 4 -- कानपुर। तेज रफ्तार हवाएं चलीं लेकिन तापमान फिर भी चढ़ गया। रात में हल्के बादलों ने तापमान बढ़ा दिया तो दिन में तेज धूप ने तपिश पैदा कर दी। उत्तर पश्चिमी हवाओं के बाद भी मौसम में गर्मी का अहसास बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक तेज रफ्तार हवाएं चलती रहेंगी। तापमान भी गिरेंगे। दिन के तापमान में राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को सीजन (मार्च) का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां 29.7 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम पारा 17 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 03.6 डिग्री अधिक है। हवा की औसत रफ्तार 07.2 किमी प्रति घंटे रही। बीच-बीच हवा की गति 30 से 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। उत्तर पश्चिमी हवाएं होने के बावजूद तापमान में कोई कमी नहीं आ सकी। दिन का पार...