सीतामढ़ी, दिसम्बर 18 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव के समीप देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हरिंदर कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो सोनफी राम के पुत्र हैं और रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के ठाहर गांगूली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाई बाइक से दिगहा स्थित बहन के घर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसवरिया गांव के पास तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर पिकेट प्रभारी सोहित यादव मौके पर पहुंचे और घायल के परिजनों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.