गोरखपुर, जनवरी 6 -- दु:खद हादसे के बाद गुमटी से टकराई स्कॉर्पियो, चालक की भी मौत, पहचान नहीं - घायलों में दो बच्चे भी शामिल, जितेंद्र की हालत गंभीर - हादसे की सूचना पर एम्स समेत छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अलाव ताप रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो एक गुमटी से जा टकराई, जिससे वाहन चालक की भी मौत हो गई। चालक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही एम्स के अलावा राजघाट, खोराबार, तिवारीपुर, कोतवाली, और कैंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.