चक्रधरपुर, अगस्त 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता एनएच 75 ई चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग के अनुमंडल अस्पताल के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ई-रिक्शा और बाइक सवार को धक्का मारकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एवं ई-रिक्शा में बैठक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीबन चार बजे प्रखंड कार्यालय की ओर से बाजार की ओर एक ई-रिक्शा में बैठकर कुछ लोग आ रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने पीछे से ई-रिक्शा और बाइक को धक्का मार दिया। जिसमें लोदोडीह गांव निवासी बासुदेव महतो, इंदकाटा गांव निवासी हरिश लोमाय, मनोज जामुदा, पोकुवाबेड़ा गांव निवासी कैरी सामड, 6 वर्षीय रायमुनी सामड तथा 3 वर्षीय तुलसी सामड गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कार्पियों के धक्के से ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें रायमुनी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.