मधुबनी, सितम्बर 12 -- जयनगर। शहर के आर्य कुमार पुस्तकालय सभा भवन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्धव कुंवर व संचालन राम कुमार सिंह ने किया। संबोधित करते हुए विधायक सह विस में एनडीए के सचेतक अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार पूरे देश में सबसे तेज रफ्तार से विकास करने वाला राज्य बन गया है। अगला पांच वर्ष औद्योगिक क्रांति का होगा। एनडीए की सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। सभी वर्ग के लोगों की चिंता कर उनके बेहतरी को काम करना हमारी सरकार का पैमाना है। विकसित बिहार हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। मौके पर प्रवासी भाजपा नेत्री लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, विस संयोजक हरिश्चन्द्र शर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.