उन्नाव, जनवरी 7 -- सफीपुर। संवाददाता उन्नाव-संडीला मार्ग पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार वाहन ननद-भौजाई को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में भौजाई की मौत हो गई। ननद गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की एक माह पांच दिन पहले की शादी हुई थी। आसीवन थानाक्षेत्र के अजमतनगर गांव की 23 वर्षीय अनन्या पत्नी अंकित कुमार अपनी 17 वर्षीय ननद अंजली पुत्री श्यामलाल के संग शाम को गांव के बाहर चकलवंसी-संडीला मार्ग पर घूमने गई थी। यहां से घर लौट रही थी, तभी गांव के बाहर सड़क पार करते समय मियागंज की ओर से आया तेज रफ्तार वाहन दोनों को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में ननद-भाभी घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे देवर अजय कुमार परिजनों के साथ मिलकर घायलों को मियागंज सीएचसी ले गया। यहां डॉक्टर ने अन...