बहराइच, फरवरी 24 -- बहराइच,संवाददाता। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर गजाधरपुर के पास सुबह पांच बजे तेज रफ्तार वाहन ने सामने से आ रहे एक ट्रक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक फैजान अयोध्या का रहने वाला है। सड़क हादसे में उसे सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर फखरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क हादसे के सामय सड़क पर बहुत कम लोग थे। अचानक हुई इस टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ट्रक चालक केबिन के अंदर स्टेयरि...