दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। बेनीपुर-दोनार एसएच पर मंगलवार की सुबह बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौरा और माधोपुर के बीच तेज रफ्तार वाहन ने टेंपो को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से टेंपो सड़क किनारे पलट गया। इससे गंभीर रूप से जख्मी चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के सझुआर निवासी भागीरथ राय के पुत्र रंजीत राय (34) के रूप में की गई। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। डीएमसीएच में मौजूद परिजनों ने बताया कि रंजीत टेंपो लेकर बाहर से आने वाले कुछ लोगों को लाने दरभंगा जंक्शन जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने टेंपो को पीछे से ठोकर मार दी। टेंपो में दबे रंजीत को निकलकर उसे डीएमसीएच पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.