औरैया, दिसम्बर 6 -- ग्राम गौहानी खुर्द निवासी अर्चना देवी पत्नी पप्पू सिंह 30 नवम्बर को सुबह लगभग 7:30 बजे घर के बाहर जा रही थीं, तभी तेज और लापरवाह वाहन के चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर और सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें सीएचसी अजीतमल पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें चिचौली व बाद में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पति पप्पू सिंह ने कोतवाली अजीतमल में रिपोर्ट दर्ज कराई, और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...