लखनऊ, जनवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच रूपईडीहा हाईवे के सोहरवा गांव के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन ने कार में भीषण टक्कर मार चालक वाहन सहित फरार हो गया। जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए। लखनऊ से गांव आ रहे कार सवार एक ही परिवार के एक बालिका सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रामगांव थाने के बहराइच रूपईडीहा हाईवे के सोहरवा गांव के पास मंगलवार रात लगभग दस बजे लाडेसर आश्रम के निकट किसी तेज रफ्तार वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। धमाके की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो क्षतिग्रस्त कार से दुर्घटना में घायल रामगांव थाने के टेढ़िया गांव निवासी छोटे लाल यादव (65...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.