सीतापुर, फरवरी 24 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली इलाके में सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिधौली के बाकीपुर निवासी इम्तियाज (30) बिसातखाने की दुकान कर रहे अपने दोस्त सलमान के साथ सोमवार को ऑटो से लखनऊ दुकान का समान खरीदवाने गये थे। देर रात वह ऑटो से घर लौट रहे थे। वह महमूदाबाद चौराहे से आगे बढ़कर मुड़े ही थी तभी तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सवार इम्तियाज व सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इम्तियाज की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन इम्तियाज को निजी अस्प...